कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर असम पुलिस की एक टीम पहुंची, जिसके बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
दरअसल, दो दिन पहले पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर तीन पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया था। इसके बाद रिनिकी भुइयां सरमा ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी।
पुलिस के पवन खेड़ा के घर पहुंचने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “पवन खेड़ा घर से भाग गए। कल तक कह रहे थे कि मुझे गिरफ़्तार करो, अब पुलिस पहुंची तो हैदराबाद चले गए।”
इससे पहले सोमवार को हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि उनकी पत्नी ने एफआईआर दर्ज कराई है और उन्हें भरोसा है कि पुलिस क़ानून के तहत सही धाराओं में मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।
वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “एफआईआर करने दीजिए, कौन डरता है। जो होगा, हम उसका सामना करेंगे।”
उन्होंने आगे कहा, “हमने पहले भी कई गिरफ्तारियां देखी हैं। हम ईडी और सीबीआई से नहीं डरे, तो गिरफ्तारी से क्या डरेंगे।”
इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

