Homeउत्तर प्रदेशबस्ती में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकार और संघर्ष विषय...

बस्ती में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकार और संघर्ष विषय पर संगोष्ठी आयोजित

बस्ती: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दोपहर 12 बजे रामजानकी मार्ग, विशेश्वरगंज बाजार, बस्ती में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (बस्ती) द्वारा महिलाओं के अधिकार और संघर्ष विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड शालू करुन ने की।

संगोष्ठी में गीत, कला, खेल और साहित्य के क्षेत्र में सफलता प्राप्त महिलाओं को माला और अंगवस्त्र (शाल) पहनाकर सम्मानित किया गया। सभी उपस्थित महिला वक्ताओं ने इजरायल द्वारा इरान पर लगातार हो रही बमबारी और युद्ध को रोकने के लिए महिलाओं की एकजुटता का संकल्प लिया और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

भाकपा माले के प्रभारी कामरेड रामलौट ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा बढ़ाए जा रहे उत्पीड़न और शोषण को रोकने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। इसके अलावा चंद्रअमन कुमार, डॉ. जे.पी. आर्य, अंकुर कुमार और कामरेड श्याम मनोहर जयसवाल ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन का. वी. कुमार करुन ने किया।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments