हरैया। राजकीय महिला महाविद्यालय हरैया में दिनांक 24 फरवरी 2026 से 26 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
क्रीड़ा समारोह के अंतर्गत 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की बबिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एम.ए. तृतीय सेमेस्टर की नीलम त्रिपाठी द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की रिमता ने तृतीय स्थान हासिल किया।

400 मीटर दौड़ में एम.ए. तृतीय सेमेस्टर की नीलम त्रिपाठी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की साजिया खातून द्वितीय तथा बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की रिमता तृतीय स्थान पर रहीं।
चक्र प्रक्षेप प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की बबिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साजिया खातून ने द्वितीय तथा बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की रूबी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

गोला प्रक्षेप में भी बबिता ने प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। साजिया खातून द्वितीय तथा एम.ए. प्रथम सेमेस्टर की अवनी तृतीय स्थान पर रहीं।
भाला प्रक्षेप प्रतियोगिता में एम.ए. प्रथम सेमेस्टर की अवनी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की रिमता द्वितीय तथा बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की नीलम गौतम तृतीय स्थान पर रहीं।
ऊँची कूद में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की साजिया खातून ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुस्कान (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) द्वितीय तथा साक्षी चौधरी (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) तृतीय स्थान पर रहीं।
लंबी कूद प्रतियोगिता में बबिता ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। साजिया खातून द्वितीय तथा एम.ए. तृतीय सेमेस्टर की सरिता गौतम तृतीय स्थान पर रहीं।

समारोह के समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अभिराम राय ने विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करता है।
क्रीड़ा प्रभारी डॉ. आदित्य प्रताप सिंह के निर्देशन में प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। निर्णायक मंडल में डॉ. वीरेंद्र प्रताप, डॉ. अंजनी कुमार एवं डॉ. रचित सिसोदिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक अरुण तिमोथी, परिचारक गंगाशरण सिंह, अलकश्याम तथा जिलेदार सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

