कप्तानगंज ( बस्ती)रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय, में आयोजित त्रिदिवसीय रोवर्स–रेंजर्स प्रशिक्षण तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन के अवसर मुख्य अतिथि एवंप्राचार्य डा० आर्येन्दु द्विवेदी ने कहा कि रोवर्स और रेजर्स समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।यह अनुशासित रहकर के देशसेवा और आपत्ति के समय बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेते हैं।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ने रोवर्स–रेंजर्स द्वारा लगाए गए टेंट का परीक्षण किया तथा उनकी कार्यकुशलता और अनुशासन की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा, नेतृत्व, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में रेंजर्स प्रभारी डॉ. विद्यावती यादव एवं रोवर्स प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार सिंह की विशेष उपस्थिति रही। प्रशिक्षक के रूप में विजय कश्यप ने तीनों दिनों तक प्रतिभागियों को विविध गतिविधियों एवं प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर वीरेन्द्र प्रसाद, डा० पूनम , डॉ. अनिल कुमार, विपिन श्रीवास्तव,प्रशिक्षक विजय कश्यप उपस्थित थे।

प्रतियोगिताओं के अंतर्गत उत्कृष्ट रोवर्स का पुरस्कार सूरज मौर्य को तथा बेस्ट रेंजर्स का पुरस्कार आरती पांडेय को प्रदान किया गया। सेंस गेम प्रतियोगिता में श्रेया दूबे, साधना, अमर शर्मा एवं श्री श्याम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
टीम प्रतियोगिता में रोवर्स की टोली नंबर एक विजेता घोषित हुई, जबकि रेंजर्स वर्ग में टोली नंबर दो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रेया दूबे, आरती पांडेय एवं अंशिका ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। सरस्वती वंदना कंचन एवं करीना द्वारा प्रस्तुत की गई, जबकि स्वागत गीत आरती पांडेय ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का समापन उत्साह एवं उल्लास के साथ हुआ। महाविद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

