Homeउत्तर प्रदेशराजकीय महाविद्यालय, कप्तानगंज में हुआ त्रिदिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

राजकीय महाविद्यालय, कप्तानगंज में हुआ त्रिदिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

कप्तानगंज (बस्ती)। रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय, कप्तानगंज में त्रिदिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर्येन्दु द्विवेदी ने किया।

इस अवसर पर डॉ. द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान समय में रोवर्स-रेंजर्स की अत्यंत आवश्यकता है। यह आंदोलन युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित करता है और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना एवं राष्ट्रभक्ति का विकास करते हैं। साथ ही प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में पूर्ण मनोयोग एवं समर्पण के साथ सहभागिता करने का आह्वान किया।

रेंजर्स प्रभारी डॉ. विद्यावती यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि 11 से 13 फरवरी तक आयोजित इस प्रशिक्षण में प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन, सामाजिक सेवा, टीमवर्क तथा व्यक्तित्व विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

रोवर्स प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि रोवर्स-रेंजर्स आंदोलन युवाओं को आत्मनिर्भर, जिम्मेदार एवं समाजोपयोगी नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करता है।

कार्यक्रम में एसोसिएट प्रोफेसर श्री वीरेन्द्र कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार तथा स्काउट भवन, बस्ती से आए प्रशिक्षण काउंसलर श्री विजय कश्यप की विशेष उपस्थिति रही। श्री कश्यप ने स्काउट-गाइड की मूल भावना एवं प्रशिक्षण की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आगामी सत्रों में विभिन्न व्यावहारिक एवं सहभागितापरक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments