Homeपूर्वांचालअयोध्यायह अमीरों का बजट लगता है जिसमें बेरोजगारों, किसानों, महिलाओं और युवाओं...

यह अमीरों का बजट लगता है जिसमें बेरोजगारों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए पर्याप्त योजनाओं का अभाव है : सत्यभान सिंह जनवादी

अयोध्या 1 फरवरी। शहीद भगत सिंह स्मृति ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी ने आम बजट को किसानों, युवाओं और मध्यवर्ग के लिए निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से मध्यम वर्ग और निम्न मध्यम वर्ग को को कोई राहत नहीं दी गई है जबकि रुपये की कमजोरी के बीच आम जनता को टैक्स राहत की उम्मीद थी। अपनी अपारदर्शी और स्पष्ट घोषणाओं के कारण यह एक फीका बजट प्रतीत हो रहा है। इसी तरह इस बजट में शहरी सुधार, अफोर्डेबल हाउसिंग, एजुकेशन और हेल्थ जैसे क्षेत्रों पर गहराई से ध्यान नहीं दिया गया है जो बहुत निराशाजनक है। हैरत की बात यह भी है कि इंफ्रास्ट्रक्चर पर आवंटन घटा है जिससे रेलवे, डिफेंस और हेल्थकेयर जैसे सेक्टरों को उम्मीद के मुताबिक समर्थन नहीं मिल पाने की आशंका है। कुल मिलाकर यह अमीरों का बजट लगता है जिसमें बेरोजगारों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए पर्याप्त योजनाओं का अभाव है।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments