बस्ती। इन्द्रासन सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय महाविद्यालय, पचवस-बस्ती में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. विशाल श्रीवास्तव द्वारा ध्वजारोहण से हुई। एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया और समवेत राष्ट्रगान के साथ महापुरुषों व स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इन्द्रासन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शिक्षा निदेशक, उच्च शिक्षा, उ.प्र. के संदेश का वाचन किया गया। विद्यार्थियों ने भाषण, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।

प्राचार्य डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक-भाषाई विविधता के बीच सुदृढ़ लोकतंत्र विश्व में अद्वितीय है और संविधान निर्माण के लिए बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक, एनसीसी अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं का सहयोग सराहनीय रहा।

