बस्ती।
संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के फेडरेशन के आह्वान पर शुक्रवार को जिले में अखिल भारतीय प्रतिरोध दिवस मनाया गया। इस दौरान किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन, सीटू और एटक से जुड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बीज विधेयक रद्द किए जाने सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
परशुराम, अंगद पांडेय और नरसिंह भारद्वाज के नेतृत्व में न्यायमार्ग स्थित कार्यालय से जुलूस निकाला गया, जो जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। वहां प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

ज्ञापन में बीज विधेयक 2025, बीवी ग्राम जी कानून, बिजली विधेयक 2025 को रद्द करने, चारों श्रम संहिताओं को वापस लेने तथा स्मार्ट मीटर योजना को खारिज करने समेत कुल छह मांगें शामिल रहीं।
प्रतिरोध दिवस में बिजली, मिड-डे मील, आशा और यूपीएमएसआरए से जुड़े कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
प्रदर्शन में विजेंद्र प्रसाद, केशव राम, राम सहाय, रंजीत श्रीवास्तव, राम निरख, फूल चंद्र, के.के. तिवारी, अशर्फी लाल, अनीता, आकाश, संतोष यादव, अरविंद, शेषमणि, शंकर दास, अनुपमा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

