Homeउत्तर प्रदेशUP पुलिस के दरोगा की सराहनीय पहल, अपनी टीम व सामाजिक कार्यकर्ता...

UP पुलिस के दरोगा की सराहनीय पहल, अपनी टीम व सामाजिक कार्यकर्ता संग मिलकर गरीब बेटियों की मां की तेरहवीं के लिए कराया ₹10000 का आर्थिक सहयोग

बस्ती।

उत्तर प्रदेश पुलिस की मानवीय छवि और सामाजिक पहल को मजबूत करते हुए जनपद बस्ती के सोनूपार चौकी इंचार्ज दरोगा कामेश्वर मिश्र ने अपनी टीम व समाजसेवी अमित पाण्डेय के साथ मिलकर एक सराहनीय पहल की। चौकी क्षेत्र अंतर्गत कांशीराम आवास के पास झोपड़ी में रहने वाली दो गरीब बेटियों की मां के निधन के बाद उनके तेरहवीं संस्कार के लिए ₹10,000 की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।

आपको बता दें कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। मां के निधन के बाद बेटियों के सामने अंतिम संस्कार के बाद तेरहवीं जैसे जरूरी धार्मिक संस्कार को पूरा करना भी चुनौती बन गया था। इसकी जानकारी मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता अमित पाण्डेय के साथ मिलकर सोनूपार चौकी इंचार्ज कामेश्वर मिश्र ने कांस्टेबल अस्कंद यादव व कांस्टेबल कृष्ण मोहन यादव ने आपसी सहयोग से तत्काल आर्थिक मदद जुटाई।

सभी ने मिलकर बेटियों को ₹10,000 की सहायता राशि सौंपी, जिससे वे अपनी मां के तेरहवीं संस्कार को सम्मानपूर्वक संपन्न कर सकें। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने भी सहयोग करने की पहल की ।उन्होंने पुलिस व समाजसेवियों का आभार जताते हुए कहा कि संकट की घड़ी में मिला यह सहयोग परिवार के लिए संबल बना है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि अक्सर पुलिस को सख्त भूमिका में देखा जाता है, लेकिन ऐसे मानवीय कार्य समाज में भरोसा और सकारात्मक संदेश देते हैं। सोनूपार चौकी पुलिस की इस पहल को जनपद में एक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments