बस्ती।19 दिसंबर। भारत की जनवादी नौजवान सभा ने कैंप कार्यालय पर काकोरी कांड के शहीदों के बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राम प्रसाद बिस्मिल,अशफाक उल्लाह, रोशन सिंह और राजेंद्र लाहिड़ी समेत अन्य क्रांतिकारियों को याद किया।
माकपा के सचिव मंडल सदस्य कामरेड के के तिवारी ने शहीदों की चर्चा करते हुए कहा कि अंग्रेजी राज में उनका खजाना लुट कर क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश राज को चुनौती दिया था।काकोरी कांड ऐतिहासिक है इसलिए भी सभी धर्मों के क्रांतिकारियों ने अंग्रेजो के खिलाफ बगावत किया था। उनके आजाद भारत का सपना तो राजनैतिक आजादी से पूरा हो गया पर सामाजिक न्याय पाने और आर्थिक विषमता को समाप्त करने का सपना अधूरा है,जिसे नौजवान ही पूरा करेंगे।

माकपा जिलसचिव शेष मणि ने बताया कि लाहिड़ी को गोंडा जेल,बिस्मिल को गोरखपुर के छोटी जेल, अशफाक को फैजाबाद तथा ठाकुर रोशन सिंह को इलाहाबाद के मलाका जेल में फांसी दिया गया था। देश के आजादी में शहीदों को सम्मान देना हमारी परंपरा है
जनौस के जिलाध्यक्ष शिव चरण निषाद ने बताया कि काकोरी दिवस पर शिक्षा और रोजगार के सवाल पर जनविरोधी प्रदेश, केंद्र सरकार को जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया।
कार्यक्रम में ओमेंद्र कुमार,संतोष कुमार यादव,पूनम देवी शंकर दास, साधू,महेश आदि शामिल रहे …..

