Homeउत्तर प्रदेशनशा मुक्त भारत अभियान पर बोले प्राचार्य डॉ. आर्येन्दु द्विवेदी बोले, युवा...

नशा मुक्त भारत अभियान पर बोले प्राचार्य डॉ. आर्येन्दु द्विवेदी बोले, युवा पीढ़ी को नशे से बचाना राष्ट्र की प्राथमिक जिम्मेदारी

कप्तानगंज (बस्ती)। रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को उत्तर प्रदेश शासन के “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. आर्येन्दु द्विवेदी ने कहा कि युवा पीढ़ी में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के समग्र विकास के लिए नशा मुक्ति अत्यंत आवश्यक है।

प्राचार्य डॉ. द्विवेदी ने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए जीवनभर नशे से दूर रहने का संकल्प लें और आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नशे के कारण पारिवारिक विघटन, अपराधों में बढ़ोतरी और सड़क दुर्घटनाओं जैसी गंभीर समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। यह समय है जब समाज को एकजुट होकर नशे के खिलाफ अभियान चलाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि विदेशी साजिश के तहत युवाओं को नशे की ओर धकेले जाने के प्रयास हो रहे हैं, जिनसे सतर्क रहने की जरूरत है।

इतिहास विभागाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि नशा अनेक सामाजिक और मानसिक परेशानियों की जड़ है। जब तक समाज में जागरूकता नहीं बढ़ेगी, तब तक इस समस्या का जड़ से उन्मूलन संभव नहीं।

डॉ. अनिल ने नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. पूनम ने कहा कि छात्र-छात्राओं को शराब और मादक द्रव्यों से दूर रहते हुए अपनी ऊर्जा और क्षमता को सकारात्मक दिशा में लगाना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन भी डॉ. पूनम ने ही किया। इस अवसर पर विपिन शर्मा, विजय, सुभाष, सुचेता सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments