Homeउत्तर प्रदेशरामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय में महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर...

रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय में महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर आयोजित संगोष्ठी, निकाली गई जागरूकता रैली

कप्तानगंज (बस्ती)। संवाददाता।

कप्तानगंज स्थित रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा० आर्येन्दु द्विवेदी ने की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए अनेक कानून बनाए गए हैं, लेकिन उनकी जानकारी के अभाव में लोग अपने अधिकारों का उपयोग नहीं कर पाते। उन्होंने महिला हेल्पलाइन, पुलिस हेल्पलाइन, घरेलू हिंसा अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, विशेष विवाह अधिनियम और हिंदू विवाह अधिनियम की जानकारी रखना आवश्यक बताया।

मिशन शक्ति प्रभारी डा० विद्यावती यादव ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को शिक्षित और जागरूक बनाना समाज के संगठन और विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दें।

कार्यक्रम का संचालन डा० पूनम ने किया। इस अवसर पर वीरेंद्र प्रसाद, डा० अनिल कुमार, डा० प्रदीप, विजय, सुभाष सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

संगोष्ठी के बाद महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण विषय पर एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने आस-पास के आवासों में निवास कर रही महिलाओं को उनके अधिकार, कर्तव्यों और उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments