बस्ती। 03अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिन भारत की जनवादी नौजवान सभा (जनौस) ने लोहिया कॉम्प्लेक्स स्थित कैंप कार्यालय पर धर्म निरपेक्ष जनतंत्र,राज्य केंद्र संबंध,सामाजिक न्याय सहित आर्थिक स्वतंत्रता के मूल्यों को मजबूत किए जाने के संकल्पों के साथ मनाया गया
महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए माकपा के जिला सचिव ब जनौस के नेता शेष्मणि ने कहा कि महात्मा गांधी के दिए गए वसूल आज संवैधानिक व्यवस्थाओं के प्रमुख स्तंभ है वास्तव में आज संविधान को मजबूत करने की आवश्यकता है
जनौस के जिला अध्यक्ष शिव चरण निषाद ने कहा कि आज देश के धर्म निरपेक्ष जनतंत्र सहित राज्यों के संघीय ढांचे,सामाजिक न्याय के मूल्यों पर गंभीर हमले हो रहे है आर्थिक स्वतंत्रता के बजा देशी तथा विदेशी पूंजीपतियों को देश की संपत्तियां कौड़ियों के मोल लुटाए जा रहे है ,इन्हें रोकने का संकल्प नौजवानों को लेना होगा यही गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संविधान और उनके बुनियादी वसूल ही देश की आत्मा है।
पुष्पांजलि देने वालों में अनिला शेषमणि,संतोष कुमार यादव,नवनीत यादव, ओमेंद्र राकेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

