ओमवीर हॉस्पिटल, कैली रोड, बस्ती का चल रहा प्रकरण एक बार फिर सुर्खियों में है। मरहा निवासी वीरेन्द्र प्रताप ने जिलाधिकारी को सौंपे प्रार्थना पत्र में कहा कि प्राप्त जांच टीम की रिपोर्ट की प्रति में उल्लिखित पाँच बिंदुओं से जुड़े संलग्नक अब तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। यह रिपोर्ट अपूर्ण है।शिकायत कर्ता ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर विलम्बित मृत्यु पंजीकरण की अनुमति मांगी थी, ताकि मृत्यु प्रमाण पत्र जारी हो सके। किंतु डेढ़ महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अभी तक मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सका है। मृतक के परिजनों ने प्रशासन से त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग किया है।
ओमवीर हॉस्पिटल प्रकरण में नया मोड़, परिजन ने फिर जिलाधिकारी से लगाई गुहार कहा जांच रिपोर्ट अपूर्ण, मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की मांग
RELATED ARTICLES

