Homeपूर्वांचालबस्तीCITU के नेतृत्व में ई रिक्शा संचालक यूनियन ने जुलूस निकाल जिलाधिकारी...

CITU के नेतृत्व में ई रिक्शा संचालक यूनियन ने जुलूस निकाल जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

बस्ती। 25सितंबर । सेंटर ऑफ इण्डियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) के नेतृत्व में ई रिक्शा संचालक यूनियन ने रूट परमिट रद्द किए जाने, पार्किंग की व्यवस्था किए जाने जबरिया चालान,अवैध वसूली तथा चालकों के साथ दुर्व्यवहार सहित अन्य मांगों को लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अमहट घाट से जुलूस निकाला और जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ।
यूनियन के संयोजक संतोष कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अमहट घाट से ई रिक्शा के जुलूस को सीटू नेता कामरेड के के तिवारी ,एटक नेता कामरेड अशरफी लाल, जिला ट्रेड यूनियन कौंसिल के नेता कामरेड के के श्रीवास्तव आशा कर्मचारी यूनिया की नेता शिवा जी शुक्ला, दुर्गेश नंदिनी,मिड डे मील के नेता ध्रुव चंद ,राम निरख यादव,चंद्र भान, संविदा कर्समचारि यूनियन के रविन्द्र, यूपी एम एसआर ए के नेता राकेश कुमार उपाध्याय ,माकपा के जिला सचिव शेष्मणि , जनौस के जिला अध्यक्ष शिव चरण निषाद ने झंडा दिखा कर रवाना किया। रैली निकालने से पूर्व पुलिस प्रशासन से हल्की फुल्की बहस भी हुई अंततः रैली सुचारू रूप से अमहट घाट ,शास्त्री चौक,कंपनी बाग,गांधी नगर ,महिला चिकित्सालय,नेहरू तिराहा से होते हुए रणजीत कालोनी,रौटा चौराहा से गुजरते हुए सुभाष बाबू तिराहे पर समाप्त हुई ।उसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च कर प्रशासनिक अधिकारी के जरिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम के सफल करने में नवनीत ,वसीम,सुरेश,शंकर दास,राकेश कुमार,अशोक कुमार,महेंद्र कुमार सिंह,राम आधार,ओमेंद्र कुमार,मोह.शमीम,दिलीप,साबिर,मुश्ताक अली,पिंटू पाल,बृजभान,रमेश कुमार, जितेंद्र यादव,जगत राम,राजेंद्र कुमार ,प्रेम प्रकाश ,राजू,सुभाष चंद्र पाठक,अजय श्रीवास्तव,बृजेश गुप्ता आदि की प्रमुख भूमिका रही है। संतोष कुमार यादव ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय ई रिक्शा चालकों को देते हुए विश्वास जताया है कि प्रशासन की पहल से समस्याओं का निस्तारण संभव हो सकेगा।.

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments