Homeउत्तर प्रदेशबस्ती में फर्जी नेत्र रोग विशेषज्ञ का बड़ा खुलासा, हाईकोर्ट के अधिवक्ता...

बस्ती में फर्जी नेत्र रोग विशेषज्ञ का बड़ा खुलासा, हाईकोर्ट के अधिवक्ता ने CMO को दी शिकायत

बस्ती। ज़िले के लालगंज बाज़ार स्थित हैप्पी आई केयर सेंटर पर गंभीर आरोप लगे हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता डॉ. दीपक शुक्ला ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बस्ती को पत्र भेजकर केंद्र के संचालक डॉ. श्याम जी पर फर्जी डिग्री और गलत तरीके से नेत्र रोग विशेषज्ञ होने का दावा करने का आरोप लगाया है।

अधिवक्ता शुक्ला का कहना है कि डॉ. श्याम जी खुद को नेत्र रोग विशेषज्ञ बताते हैं और उनके द्वारा बांटे गए विज़िटिंग कार्ड व बोर्ड पर लखनऊ से रजिस्ट्रेशन संख्या-10504 अंकित है। इन विज्ञापनों के जरिए वे आम जनता को अपने सेंटर पर इलाज कराने के लिए बुलाते हैं।

लेकिन क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, डॉ. श्याम जी के पास नेत्र रोग विशेषज्ञ की कोई मान्य डिग्री नहीं है और वे झूठा प्रचार कर लोगों का इलाज कर रहे हैं। शिकायत में कहा गया है कि यह आम जनता की आंखों की रोशनी के साथ खिलवाड़ है और अगर इस तरह का फर्जी इलाज जारी रहा तो कई लोगों की दृष्टि स्थायी रूप से प्रभावित हो सकती है।

डॉ. दीपक शुक्ला ने अपने पत्र में मांग की है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्ती तत्काल जांच कराएं और केंद्र के पंजीकरण, डिग्री व सभी दस्तावेजों की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें। साथ ही शिकायतकर्ता को जांच की प्रगति से अवगत कराया जाए।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो पूरा मामला माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा और सक्षम अधिकारियों को भी इस याचिका में पक्षकार बनाया जाएगा।

इस मामले को लेकर डॉ श्याम से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा सका ।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments