Homeउत्तर प्रदेशबस्ती मैराथन का चौदहवां संस्करण 12 अक्टूबर को आयोजित, पोस्टर विमोचन कार्यक्रम...

बस्ती मैराथन का चौदहवां संस्करण 12 अक्टूबर को आयोजित, पोस्टर विमोचन कार्यक्रम हुआ संपन्न

बस्ती। नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ यूथ द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली ऐतिहासिक बस्ती मैराथन का चौदहवां संस्करण 12 अक्टूबर 2025, रविवार को आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का पोस्टर विमोचन समारोह रविवार को सर्किट हाउस सभागार में भव्य रूप से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ समाजसेवियों और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश शुक्ल ने कहा कि बस्ती मैराथन जिले के गौरव का प्रतीक बन चुकी है। उन्होंने इसे युवाओं को खेल, स्वास्थ्य और नशामुक्ति के संदेश से जोड़ने वाला प्रयास बताया।

वरिष्ठ समाजसेवी गुलाब सोनकर ने कहा कि यह आयोजन बस्ती के युवाओं की ऊर्जा और प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसने जिले की खेल-संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है।

युवा समाजसेवी अंकुर वर्मा ने कहा कि यह मैराथन बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को जोड़ने का माध्यम बन चुकी है। उन्होंने इसे बस्ती की पहचान बताते हुए और व्यापक स्तर पर ले जाने की आवश्यकता जताई। वहीं समाजसेवी रामनुजेंद्र पाण्डेय ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन जिले की सामाजिक एकता और जागरूकता को मजबूत करता है।

नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ यूथ के अध्यक्ष भावेष पाण्डेय ने बताया कि लगातार तेरह वर्षों से आयोजित होती आ रही यह दौड़ अब बस्ती का खेल उत्सव बन चुकी है। उनके अनुसार, “बस्ती मैराथन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक आंदोलन है, जिसने जिले को स्वस्थ और नशामुक्त समाज की दिशा में प्रेरित किया है।”

कार्यक्रम में आयोजन समिति की जिम्मेदारियां भी तय की गईं। क़ाज़ी फरजान को कार्यक्रम संयोजक, सुनील यादव को कार्यक्रम प्रभारी और राम प्रताप सिंह को प्रबंध संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा समिति में शास्वत श्रीवास्तव, अमित राय, ऋतुराज बहादुर सिंह, कपिंद्र मिश्र, सुधांशु पाण्डेय, हेमंत कुमार, अरुण पाण्डेय, ज्ञान उपाध्याय, विजय प्रकाश चौधरी, कमलेश मिश्र, उत्तम दूबे, धनंजय, रितिक शर्मा, रत्नेश विश्वकर्मा, अमितोष, आशुतोष श्रीवास्तव, नीरज उपाध्याय और अभिषेक त्रिपाठी सहित कई कार्यकर्ताओं को सम्मिलित किया गया।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments