Homeउत्तर प्रदेशबस्ती में ई-रिक्शा बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम...

बस्ती में ई-रिक्शा बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को ई रिक्शा चालकों ने किया सम्मानित

बस्ती, 01 सितंबर: ई-रिक्शा संचालकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर आई है। बस्ती पुलिस ने एक संगठित बैटरी चोर गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया और भारी संख्या में चोरी की गई बैटरियों के साथ वाहन बरामद किए। इस उपलब्धि पर ई-रिक्शा संचालक यूनियन ने पुलिस टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया।

यूनियन के संयोजक संतोष कुमार यादव ने बताया कि अधिकांश ई-रिक्शा चालक कमजोर आय वर्ग और बेरोजगार हैं। उनके वाहन की बैटरी चोरी होने से न सिर्फ गाड़ी प्रभावित होती है, बल्कि परिवार की आमदनी भी बाधित हो जाती है। ऐसे में पुलिस कप्तान के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने इसे सामान्य चोरी न मानकर एक संगठित गिरोह मानते हुए कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने न केवल बैटरी चोरी करने वाले, बल्कि उन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाने वाले वाहनों और चोरी की बैटरियों को खरीदने वाले गिरोह के सदस्यों को भी चिन्हित कर गिरफ्तार किया। इस अभियान में आधा सैकड़ा से अधिक बैटरियों सहित वाहन भी बरामद किए गए।

यूनियन के सदस्य शेष्मणि यादव और नवनीत यादव ने कहा कि जब पुलिस आम जनता के हित में मेहनत करती है, तो उनका मनोबल बढ़ाना हमारा भी दायित्व बनता है। इसी सोच के तहत ई-रिक्शा संचालक यूनियन ने पुलिस टीम का सम्मान करने का निर्णय लिया।

सम्मान समारोह में बस्ती कोतवाल, वाल्टरगंज थाना प्रभारी, क्राइम ब्रांच के प्रभारी और पूरी टीम मौजूद रही। पुलिस टीम को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर यूनियन के संयोजक संतोष कुमार यादव, नवनीत यादव, शेष मणि, सुरेश कुमार, शंकर दास, महेंद्र सिंह, अशोक कुमार सहित दो दर्जन से अधिक ई-रिक्शा चालक उपस्थित रहे।

यह कदम न केवल पुलिस और आम नागरिकों के बीच सहयोग को मजबूत करता है, बल्कि बस्ती में ई-रिक्शा चालकों को सुरक्षा और आश्वासन भी प्रदान करता है।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments