Homeउत्तर प्रदेशबस्ती के कप्तानगंज स्थित रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय में छात्रों...

बस्ती के कप्तानगंज स्थित रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय में छात्रों को मिला सरकार का टैबलेट तोहफ़ा

बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र के रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत छात्रों को अध्ययन हेतु टैबलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को टैबलेट प्राप्त हुए।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर्येन्दु द्विवेदी ने कहा कि सरकार छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ रही है, ताकि वे आधुनिक तकनीक का लाभ उठाकर उच्च पदों पर आसीन हो सकें और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।

डीजी शक्ति योजना की नोडल अधिकारी डॉ. विद्यावती यादव ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्हें इस टैबलेट का प्रयोग केवल अध्ययन और ज्ञानार्जन के लिए करना चाहिए।

कार्यक्रम में डॉ. पूनम, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. अनिल कुमार, विपिन शर्मा, विजय और सुभाष समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संचालन डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने किया।

यह पहल न सिर्फ छात्रों को डिजिटल संसाधनों से सशक्त कर रही है बल्कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को भी नई दिशा दे रही है।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments