Homeउत्तर प्रदेशनेशनल एसोसिएशन ऑफ़ यूथ के अध्यक्ष भावेष पाण्डेय ने केंद्रीय मंत्री से...

नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ यूथ के अध्यक्ष भावेष पाण्डेय ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर बस्ती को खेल प्रतिभा खोज केंद्र बनाने की मांग

नई दिल्ली। नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ यूथ के अध्यक्ष भावेष पाण्डेय ने सोमवार को भारत सरकार की युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे से दिल्ली में औपचारिक भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच युवाओं और खेल से जुड़ी नीतियों तथा संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

भावेष पाण्डेय ने बस्ती जनपद को खेल प्रतिभा खोज केंद्र (Sports Talent Search Centre) के रूप में विकसित किए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने मंत्री महोदया को बताया कि पूर्वांचल का यह ज़िला खेल प्रतिभाओं की दृष्टि से बेहद समृद्ध है और यहाँ के युवाओं में राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाने की क्षमता मौजूद है।

बैठक के दौरान उन्होंने पिछले 15 वर्षों से नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ यूथ द्वारा संचालित कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि संस्था के प्रयासों से न सिर्फ स्थानीय स्तर पर खेल को नई दिशा मिली है, बल्कि युवाओं में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना भी बढ़ी है।

मंत्री रक्षा खडसे ने संस्था की पहल की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को बेहतर अवसर और मंच उपलब्ध कराने के लिए लगातार गंभीर प्रयास कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस दिशा में सकारात्मक पहल की जाएगी।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments