Homeउत्तर प्रदेशसंत कबीर निर्वाण स्थली मगहर में आयोजित की गई संगोष्ठी कार्यक्रम

संत कबीर निर्वाण स्थली मगहर में आयोजित की गई संगोष्ठी कार्यक्रम

बस्ती। 14 अगस्त। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति बस्ती (एडवा) के कार्यकारिणी का जत्था अनीता के नेतृत्व में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप मगहर स्थित संत कबीर निर्वाण स्थली का दर्शन किया। संत कबीर की समाधि और मजार पर पुष्पांजलि अर्पित किया। केंद्रीय कमेटी की सदस्य व राज्य एडवा की नेता वंदना रॉय ने जत्थे को माकपा कार्यालय से रवाना किया।

पुष्पांजलि के पश्चात निर्वाण स्थल परिसर में ही संत कबीर पर परिचर्चा और कार्यशाला संपन्न हुई। परिचर्चा में मुख्य अतिथि प्रगति शील लेखक संघ के प्रांतीय महासचिव, किसान डिग्री कॉलेज बस्ती के पूर्व प्राचार्य रघुवंश मणि ने कबीर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कबीर के विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कबीर पर ही आधारित प्रेम फाउंडेशन के संस्थापक, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अरविंद पांडेय ने मनुष्यता को केंद्र में रखते हुए कबीर को आज के दौर में प्रासंगिक बताया। परिचर्चा में वंदना रॉय, के के तिवारी आदि ने हिस्सेदारी निभाई।

जत्थे में माकपा जिला सचिव शेष मणि, डॉ. एस पी तिवारी, जनौस के अध्यक्ष तथा मंत्री क्रमशः शिव चरण निषाद, नवनीत यादव सहित पूनम, प्रभावती, गरिमा, सोना देवी, प्रमिला, शीला, अनीता, निशा लक्ष्मी पांडेय, इंद्रावती, सुशीला, विजय लक्ष्मी, नसीरूननिशा, नीलम, रानी आदि शामिल रहे।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments