बस्ती।
पूर्वांचल को ज्ञान और शिक्षा के माध्यम से पिछड़ेपन से मुक्त कराने का संकल्प लेने वाले महान शिक्षाविद् पंडित शिवहर्ष उपाध्याय की पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के गणमान्य जनों की उपस्थिति रही, जिन्होंने उनके कृतित्व और व्यक्तित्व को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी बस्ती जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने पंडित शिवहर्ष उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे पूर्वांचल के ‘मालवीय’ थे, जिन्होंने शिक्षा की अलख जलाकर क्षेत्र को नई दिशा दी। उन्होंने युवाओं से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रीना पाठक और महिला पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुनीता तिवारी ने उनके शैक्षिक योगदान पर प्रकाश डाला। गो सेवा आयोग के सदस्य महेश शुक्ला, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष सूर्य उपाध्याय, ऋषि योगेश मिश्रा, अरुण मिश्र, किसान शिक्षा समिति के अध्यक्ष संजय उपाध्याय, प्रेम प्रकाश उपाध्याय और मनोज कुमार सिंह ने भी सभा में भाग लिया।

किसान इंटर कॉलेज के प्राचार्य और शिक्षक संघ के नेता मारकंडेय सिंह, अनिरुद्ध त्रिपाठी, डॉ. राजेश सिंह, शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. त्रिलोकी नाथ, धर्मेंद्र कुमार सिंह, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधि शैलेन्द्र दुबे भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
सदर विधायक के प्रतिनिधि, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने भी पंडित शिवहर्ष उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई।
पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल और पूर्व विधायक राजमणि पांडे ने पंडित उपाध्याय के जीवन मूल्यों और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को रेखांकित करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।

