Homeभारतउत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, अलकनंदा नदी में गिरा टेंपो ट्रैवलर, अब...

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, अलकनंदा नदी में गिरा टेंपो ट्रैवलर, अब तक दो की मौत, 10 लापता

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जिले के घोलतीर इलाके में एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गया। जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि इस टेंपो ट्रैवलर में ड्राइवर समेत कुल 19 लोग सवार थे। रुद्रप्रयाग से ऊपर की ओर जा रही यह गाड़ी अचानक नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में गिरते हुए सीधा नदी में जा समाई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक इस हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी भी 10 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए तलाशी अभियान जारी है।

गढ़वाल के डिवीजनल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया कि घटनास्थल पर एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरी मुस्तैदी से राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से केदारनाथ और रुद्रप्रयाग के कई हिस्सों में लगातार तेज बारिश हो रही है, जिसके चलते अलकनंदा नदी में पानी का बहाव बेहद तेज है। यही वजह है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी कठिनाई आ रही है।

स्थानीय प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लापता यात्रियों की जल्द से जल्द तलाश करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments