बस्ती, 19 जून 2025 —
बस्ती के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आज जेल अधीक्षक की मौजूदगी में जिला कारागार बस्ती का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल के बैरकों, अस्पताल, मेस सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कैदियों से सीधी बातचीत कर उनकी स्थिति, सुविधाएं और जेल प्रशासन से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि जेल में बंदियों को नियमानुसार भोजन, स्वास्थ्य सुविधा और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था मिल रही है या नहीं।
मौके पर मौजूद सभी जेल कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जेल की व्यवस्था को पारदर्शी व संवेदनशील बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जाएगी।
इस आकस्मिक निरीक्षण से कारागार के अंदरूनी हालात पर प्रशासन की गंभीरता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मंशा साफ़ झलकती है।
इस खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Newsthinkfirst के साथ ।

