Homeदिल्लीईरान-इजरायल युद्ध के बीच अलर्ट मोड पर भारत सरकार , ईरान से...

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अलर्ट मोड पर भारत सरकार , ईरान से नागरिकों की वापसी का अभियान तेज

नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध की पृष्ठभूमि में भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़े स्तर पर निकासी अभियान शुरू कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने इस संकट से निपटने के लिए 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जो ईरान में फंसे भारतीयों और उनके परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

24×7 कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी

भारतीय विदेश मंत्रालय ने संकटग्रस्त क्षेत्रों में रह रहे या उनसे संपर्क में रहने वाले भारतीयों के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। परिजन इन नंबरों पर कॉल या ईमेल करके अपने प्रियजनों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:

  • टोल फ्री: 1800118797
  • अन्य नंबर: +91-11-23012113, +91-11-23014104, +91-11-23017905
  • व्हाट्सएप: +91-9968291988
  • ईमेल: situationroom@mea.gov.in

तेहरान और अन्य शहरों में भी हेल्पलाइन

भारतीय दूतावास, तेहरान ने भी स्थानीय स्तर पर सहायता के लिए 24×7 आपातकालीन हेल्पलाइन शुरू की है। विभिन्न माध्यमों से संपर्क करने की सुविधा दी गई है:

केवल कॉल के लिए:

  • +98 9128109115
  • +98 9128109109

व्हाट्सएप के लिए:

  • +98 901044557
  • +98 9015993320
  • +91 8086871709

क्षेत्रीय संपर्क:

  • बंदर अब्बास: +98 9177699036
  • ज़ाहेदान: +98 9396356649
  • ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in

पहली खेप में 100 भारतीयों को निकाला गया

सरकार ने निकासी अभियान के तहत सोमवार रात ईरान से पहले बैच में 100 भारतीयों को सड़क मार्ग से अर्मेनिया भेजा। यह कदम भारत और ईरान के बीच उच्च स्तरीय कूटनीतिक संवाद के बाद संभव हो पाया।

सरकार की अपील

भारत सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह से बचें, स्थानीय प्रशासन और भारतीय दूतावास से संपर्क में रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन का सहारा लें।

इस पूरे अभियान को विदेश मंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय और सुरक्षा एजेंसियों की सतर्क निगरानी में संचालित किया जा रहा है, ताकि हर भारतीय की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments