Homeउत्तर प्रदेशबस्ती : दबंगों ने न्यायालय में विचाराधीन जमीन पर किया जबरन कब्जा...

बस्ती : दबंगों ने न्यायालय में विचाराधीन जमीन पर किया जबरन कब्जा करने का प्रयास, रोकने पर दी जान से मारने की धमकी

बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम छरौछा उर्फ सोखपुरवा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां न्यायालय में वाद विचाराधीन होने के बावजूद गांव के दबंगों द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि प्रदीप मिश्रा, हिमांशु मिश्रा और पप्पू गुप्ता नामक गांव के कुछ दबंग व्यक्ति आबादी की जमीन पर जबरन कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। यही नहीं, इन लोगों ने पीड़ित के चारा मशीन और पशुओं के चारे को भी नुकसान पहुंचाया है।

पीड़ित का कहना है कि विवादित जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा रोके जाने को लेकर जब विरोध किया गया, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। हैरानी की बात यह है कि यह भूमि विवाद न्यायालय में विचाराधीन है, बावजूद इसके पीड़ित को अब तक प्रशासन और पुलिस की तरफ से कोई मदद नहीं मिल सकी है।

पीड़ित लगातार तहसील और थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है। प्रशासन की चुप्पी और पुलिस की निष्क्रियता पर भी सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि आरोप है कि पुलिस की मौन सहमति से ही दबंगों द्वारा कब्जा करना का प्रयास किया गया। देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और पीड़ित को न्याय दिलाने की दिशा में क्या कदम उठाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments