Homeविदेशब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के घर में आगजनी के आरोप में...

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के घर में आगजनी के आरोप में 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के पुराने घर में लगी आग के मामले में एक 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया, पुलिस जांच में आतंकी एंगल की भी आशंका

ब्रिटेन की पुलिस ने मंगलवार को एक 21 वर्षीय युवक को आगजनी के संदेह में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई तीन अलग-अलग घटनाओं की जांच के तहत हुई है, जिनमें से एक घटना ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के घर में आग लगने से संबंधित है।

पुलिस को सोमवार तड़के उत्तर लंदन के केन्टिश टाउन, कैम्बडन इलाके में आग लगने की सूचना मिली थी। यह इलाका वही है जिसका प्रतिनिधित्व कीर स्टारमर ब्रिटिश संसद में करते हैं। बताया गया है कि यह आग उनके स्वामित्व वाले एक मकान में लगी थी।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार तड़के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया। उस पर केवल एक नहीं बल्कि तीन घटनाओं में संलिप्त होने का संदेह है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या 8 मई को उसी जिले में एक वाहन में लगी आग और 11 मई को एक नजदीकी इलाके में एक संपत्ति के प्रवेश द्वार पर लगी आग का संबंध सोमवार की घटना से है।

गिरफ्तारी के बाद युवक को “जीवन को खतरे में डालने की नीयत से आगजनी” के आरोप में हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

उल्लेखनीय है कि कीर स्टारमर प्रधानमंत्री बनने से पहले इसी घर में अपने परिवार के साथ रहते थे। पिछले वर्ष जुलाई में जब वे प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने डाउनिंग स्ट्रीट स्थित आधिकारिक आवास नंबर 10 में रहना शुरू कर दिया था।

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच आतंकवाद निरोधक इकाई को सौंपी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन घटनाओं के पीछे कोई व्यापक साजिश तो नहीं है।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments