Homeपूर्वांचालबस्तीटीचर वेलफेयर ट्रस्ट ने तिरंगा चौराहे पर पहलगाम हमले के शहीदों को...

टीचर वेलफेयर ट्रस्ट ने तिरंगा चौराहे पर पहलगाम हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

टीचर वेलफेयर ट्रस्ट ने बस्ती में पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी

बस्ती। टीचर वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा बस्ती के तिरंगा चौराहे पर पहलगाम (कश्मीर) में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।सभा की अध्यक्षता ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने की। उन्होंने कहा कि पूरा देश इस वीभत्स घटना से आहत है और सरकार को पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करनी चाहिए। ट्रस्ट के संयोजक सलीम हाशमी ने आतंकवादी हरकत की कड़ी निंदा करते हुए पाकिस्तान को कठोर दंड देने की मांग की।संस्थापक डॉ. सौरभ सिन्हा ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है। कार्यकारी अध्यक्ष अभय दुबे ने कहा कि देशवासियों को धैर्य और एकता का परिचय देना होगा, साथ ही सरकार पर पूरा भरोसा रखना चाहिए दोषियों को सख्त सजा मिलेगी।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष मग़फूर अहमद ने कहा कि देश भर में इस घटना को लेकर गुस्सा है और हमें संगठित होकर आतंकवाद का मुकाबला करना होगा। अंत में सभी शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और मोमबत्ती जलाकर उनकी याद में प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा में सचिव राम शरण, अम्बरीष पांडे, रूपेश त्रिपाठी, शिव श्रीवास्तव, मंगलेश त्रिपाठी, मनोज गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, सर्वेश शुक्ल सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments