मुंबई:
लगभग 17 सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा लोकप्रिय टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अब तक हंसी के साथ कई विवादों का हिस्सा भी बन चुका है। लेकिन अब शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने पहली बार इन विवादों पर खुलकर बात की है।
इंडियन एक्सप्रेस की एंटरटेनमेंट मैगज़ीन ‘स्क्रीन’ को दिए इंटरव्यू में मोदी ने कहा,
“मुझे कलाकारों के आरोपों से दुख ज़रूर हुआ, लेकिन मैं सभी को माफ कर चुका हूं।”
शो के इतिहास में कई प्रमुख कलाकारों ने इसे अलविदा कहा, और कुछ ने यौन व मानसिक उत्पीड़न के आरोप भी लगाए। इन आरोपों से शो की छवि को ठेस पहुंची, लेकिन फिर भी असित मोदी डटे रहे।
2008 में शुरू हुए इस शो के अब तक 4370 से अधिक एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं, और यह आज भी टीआरपी की दौड़ में बना हुआ है।
इस बयान के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं असित मोदी — क्या ये नई शुरुआत की तरफ इशारा है या बीते विवादों पर लगा पूर्णविराम?

