बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर गाँव में देर रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों के अनुसार, चोरों ने बीती रात गाँव में घुसकर खेतों के पास रखे गए 4 लिस्टर इंजन समेत कई महंगे कृषि उपकरणों की चोरी कर ली। इस घटना से पूरे गाँव में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि किसान अपने खेतों में सिंचाई के लिए जिन लिस्टर इंजनों और कृषि उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं, वे खेत में रखते थे। चोर रात के अंधेरे में मौके पर पहुंचे और बिना किसी डर के पूरी योजना के साथ सामान चुरा ले गए। चोरी का पता तब चला जब सुबह किसान अपने खेतों में काम के लिए पहुँचे तब उन्होंने चोरी की जानकारी हुई और फौरन गाँव के अन्य लोगों को सूचित किया। ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर नाराज़गी जताई है और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की माँग की है।
गाँव में इस तरह की बड़ी चोरी की घटना से दहशत का माहौल है। किसानों की मांग है कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर उनके नुकसान की भरपाई की जाए। देखना होगा कप्तानगंज थाने की पुलिस चोरों कब तक पकड़ पाएगी

