Homeपूर्वांचालबस्तीबीआरएस एकेडमी गढ़हा गौतम के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में नन्हे बच्चों की...

बीआरएस एकेडमी गढ़हा गौतम के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में नन्हे बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने बिखेरा जलवा

बीआरएस एकेडमी गढ़हा गौतम में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया वार्षिक उत्सव कार्यक्रम

बस्ती। विकास खंड कप्तानगंज के बीआरएस एकेडमी गढ़हा गौतम में वार्षिक उत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कप्तानगंज विधायक कविंद्र चौधरी ‘अतुल’ ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।

समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, राधा-कृष्ण नृत्य, योगा डांस, महिला सुरक्षा, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव और नशे के दुष्प्रभाव जैसे विषयों पर अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं। इन प्रदर्शनों ने अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि कविंद्र चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल में आयोजित ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि मंच के माध्यम से बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है।

विद्यालय प्रबंधक रणधीर सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफ बनाने के लिए छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कड़ी मेहनत की। उन्होंने यह भी जोड़ा कि विद्यालय बच्चों के शारीरिक और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ खेलों के माध्यम से आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

इस अवसर पर नगर पंचायत कप्तानगंज के चंद्रप्रकाश चौधरी, राम सिंह, साक्षी सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments