Homeप्रदेशपरीक्षा से वंचित नहीं होंगे छात्र, परीक्षा शुल्क का जिम्मा उठाएंगे विधायक...

परीक्षा से वंचित नहीं होंगे छात्र, परीक्षा शुल्क का जिम्मा उठाएंगे विधायक महेन्द्र नाथ यादव

विधायक की इस पहल से न केवल छात्रों को राहत मिली

बस्ती, 5 अप्रैल 2025
बस्ती जिले के APN महाविद्यालय के छात्रों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव ने यह स्पष्ट किया है कि जिन छात्र-छात्राओं ने अब तक परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया है, उन्हें किसी भी हालत में परीक्षा से वंचित न किया जाए।

विधायक महेन्द्र नाथ यादव ने कॉलेज प्रबंधन को निर्देशित करते हुए कहा,

“छात्र-छात्राओं के हित से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। परीक्षा शुल्क नहीं जमा कर पाने वाले विद्यार्थियों की समस्त बकाया राशि मेरे द्वारा जमा की जाएगी।”

यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब आर्थिक कारणों से कई छात्र परीक्षा से वंचित होने की कगार पर थे। विधायक की इस पहल से न केवल छात्रों को राहत मिली है बल्कि अभिभावकों में भी संतोष की लहर है।

उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और किसी भी परिस्थिति में आर्थिक संकट उनके भविष्य के आड़े नहीं आना चाहिए। यह कदम समाजवादी पार्टी की छात्र हितैषी सोच का प्रतीक माना जा रहा है।

इस घोषणा के बाद कॉलेज प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि वे तत्काल छात्रों को परीक्षा में सम्मिलित करें और किसी को भी प्रवेश से वंचित न करें।

इस मानवीय और संवेदनशील निर्णय की इलाके में सराहना की जा रही है। कई सामाजिक संगठनों ने विधायक महेन्द्र नाथ यादव की इस पहल की तारीफ़ करते हुए इसे “छात्रों के भविष्य को संवारने वाला कदम” बताया है।


Vedic Dwivedi
Vedic Dwivedi
Founder Member & Chief Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments