Homeउत्तर प्रदेशप्रतापगढ़: दलित युवती की हत्या और रेप मामले में एसपी का बड़ा...

प्रतापगढ़: दलित युवती की हत्या और रेप मामले में एसपी का बड़ा एक्शन, कई पुलिस अधिकारी हुये लाइन हाजिर

पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के आरोप, एसपी ने की कड़ी कार्रवाई

प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र में स्थित दुर्गागंज बाजार में एक प्राइवेट अस्पताल में काम करने वाली दलित युवती के साथ हुए रेप और हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगे, जिसके बाद एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने रानीगंज थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आदित्य कुमार सिंह और दुर्गागंज चौकी इंचार्ज रोहित यादव को इस मामले में जिम्मेदार मानते हुए लाइन हाजिर कर दिया है।

लापरवाही से भड़का आक्रोश, एसपी ने की कार्रवाई

एसपी की जांच रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्पेक्टर आदित्य कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज रोहित यादव के अड़ियल रवैए के कारण दुर्गागंज में हालात बिगड़े और स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने दोनों पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया।

इसके साथ ही, एसपी ने रानीगंज थाने की कमान क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह को सौंप दी है। वहीं, जिले में कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए कई अन्य पुलिस अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं।

थानों में फेरबदल, कई अधिकारियों का तबादला

इस मामले के बाद पुलिस प्रशासन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इंस्पेक्टर गुलाब चंद्र सोनकर को कंधई थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि इंस्पेक्टर अवन दीक्षित को पट्टी कोतवाली की कमान सौंपी गई है। वहीं, पट्टी के कोतवाल आलोक कुमार को उनके पद से हटाकर सोशल मीडिया सेल का इंचार्ज बना दिया गया है।

इसके अलावा, आसपुर देवसरा और नवाबगंज थानों में भी फेरबदल किया गया है। थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा संतोष कुमार सिंह को नवाबगंज थाने की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि धीरेन्द्र ठाकुर को आसपुर देवसरा का नया प्रभारी बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments