HomeUncategorizedगुजरात के जामनगर में IAF का जगुआर लड़ाकू विमान हुआ क्रैश, एक...

गुजरात के जामनगर में IAF का जगुआर लड़ाकू विमान हुआ क्रैश, एक पायलट सुरक्षित, दूसरे की तलाश जारी

गुजरात के जामनगर IAF स्टेशन के पास प्रशिक्षण मिशन के दौरान भारतीय वायुसेना (IAF) का जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना सुवरडा गांव के बाहरी इलाके में 2 अप्रैल की रात 9:50 बजे हुई।

हादसे के बाद प्रशासन सतर्क

जामनगर के कलेक्टर को घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। प्लेन खुले मैदान में गिरा, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। हादसे के बाद इलाके में धुएं का गुबार फैल गया और विमान के टुकड़े दूर-दूर तक बिखर गए।

पायलट को अस्पताल पहुंचाया गया

पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख डेलू ने बताया कि दुर्घटना में एक पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, दूसरे पायलट की तलाश जारी है। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घटनास्थल पर फैला मलबा और धुआं देखा जा सकता

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments