Homeपूर्वांचालबस्तीराजकीय महाविद्यालय गढ़ा गौतम कप्तानगंज बस्ती में तीन दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर...

राजकीय महाविद्यालय गढ़ा गौतम कप्तानगंज बस्ती में तीन दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

भारत स्काउट एवं गाइड जनपद बस्ती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय गढ़ा गौतम कप्तानगंज बस्ती में हुआ

बस्ती, 27 मार्च 2025: उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड जनपद बस्ती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय गढ़ा गौतम कप्तानगंज बस्ती में हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिविर आयोजक डॉ. आर्येन्दु द्विवेदी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में डॉ. द्विवेदी ने छात्रों से इस प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लेने को कहा । उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण जीवन जीने की कला सिखाने में सहायक होगा और छात्रों के शारीरिक, मानसिक, नैतिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक विकास में सहायक सिद्ध होगा।

रेंजर्स प्रभारी डॉ. विद्यावती यादव ने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से छात्र-छात्राओं को विषम परिस्थितियों में जीवन जीने की कला सीखने का अवसर मिलेगा। वहीं, रोवर्स प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने रोवर्स-रेंजर्स के ध्येय वाक्य— ईश्वर के प्रति कर्तव्य, राष्ट्र के प्रति कर्तव्य और स्वयं के प्रति कर्तव्य— की महत्ता बताते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण युवाओं में कर्तव्यबोध को जागरूक करता है।

शिविर में जिला मुख्यालय से आए ट्रेनिंग काउंसलर श्री विजय कश्यप ने रोवर्स-रेंजर्स के नियम, उद्देश्य, सिद्धांत, सैल्यूट एवं इसके संक्षिप्त इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर महाविद्यालय के गृहविज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पूनम, अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर श्री अनिल कुमार, वरिष्ठ सहायक श्री विपिन शर्मा, परिचारक श्री परमात्मा और विजय भी उपस्थित रहे।

शिविर के प्रथम दिन छात्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला। अगले दो दिनों में उन्हें विभिन्न गतिविधियों एवं प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से नेतृत्व कौशल, अनुशासन और सेवा भावना का पाठ पढ़ाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments