बस्ती। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने चतुर्भुजी पांडेय को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके पहली बार बस्ती आगमन पर शास्त्री चौक पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
दैनिक भास्कर से बातचीत में चतुर्भुजी पांडेय ने बताया कि वे पिछले 18 वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं। भाजपा छोड़कर सुभासपा में शामिल होने के कारण पर उन्होंने कहा कि भाजपा में उनकी अवहेलना हो रही थी। उन्होंने स्पष्ट किया, “जहां दिल जमता है, वहां टिके रहते हैं और जहां नहीं जमता, वहां से चले जाते हैं।”
इस कार्यक्रम में सुभासपा के जिलाध्यक्ष मनोज राजभर समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें उपाध्यक्ष उमेश चंद्र यादव, दिलीप कुमार शर्मा, अमित गुप्ता, आशुतोष यादव, अनूप गोस्वामी, दुर्गेश यादव, दीपक यादव, आदित्य कुमार, राम निहोर यादव, अर्जुन राजभर और बबलू यादव भी शामिल थे।

