बस्ती। शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में बाइक चोरी की घटना सामने आई है। संतकबीरनगर के खलीलाबाद स्थित मीरगंज निवासी जितेश कुमार की बाइक गैलेक्सी हॉस्पिटल के पास से चोरी हो गई।
पीड़ित जितेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक हॉस्पिटल के पास खड़ी की थी। वह खुद भी अस्पताल में कार्यरत हैं। ड्यूटी खत्म होने के बाद जब वह बाहर आए तो बाइक गायब थी। काफी तलाश के बाद भी जब गाड़ी का कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोर का सुराग मिल सके। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और बाइक बरामद की जाएगी।

