बस्ती: शहर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें कुछ युवकों ने एक युवक की सरेआम पिटाई कर दी। यह घटना रोडवेज बस स्टैंड के पास नए मॉल के सामने हुई, जहां मारपीट के दौरान एक युवती वीडियो बनाती रही।
चौंकाने वाली बात यह रही कि मौके पर मौजूद भीड़ मूकदर्शक बनी रही और किसी ने भी बीच-बचाव की कोशिश नहीं की। इस दौरान पुलिस अलर्ट मोड में होने के बावजूद काफी देर तक कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह हाई वोल्टेज ड्रामा कई घंटों तक चला, और इस दौरान मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जांच की मांग
अब स्थानीय लोग इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

