बस्ती। विश्व महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रम प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव एवं महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष मंजू पाण्डेय ने नगर पंचायत गनेशपुर में महिलाओं और छात्रों के बीच पहुंचकर जरूरतमंदों की मदद की। इस दौरान उन्होंने फल, मिष्ठान, टॉफी, बिस्कुट एवं छात्रों में शैक्षणिक सामग्री वितरित की।

इस मौके पर मंजू पाण्डेय ने महिलाओं से संवाद कर उनकी स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में गरीब, दलित और अल्पसंख्यक महिलाओं की स्थिति दयनीय है। उनके साथ होने वाले उत्पीड़न और दुराचार के मामलों में त्वरित न्याय नहीं मिल पा रहा है, जो चिंता का विषय है।
मंजू पाण्डेय ने महिलाओं से अपील की कि वे कांग्रेस को मजबूत करें ताकि प्रदेश में महिलाओं को सम्मानजनक वातावरण और रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।
इस अवसर पर उनके साथ किशलावती, पूनम, रोशनी, मनीषा, सरोज सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

