बस्ती। 06 मार्च । अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) न्याय मार्ग स्थित कार्यालय पर 08 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी करने का निर्णय लिया है। सिकटा ग्राम कमेटी के इकाई सम्मेलन का उदघाटन करते हुए संयुक्त सचिव और सम्मेलन की पर्यवेक्षक पूनम ने जानकारी दिया। पूनम ने कहा कि आगामी 28 मार्च को जिला सम्मेलन करने के क्रम में इकाई सम्मेलन में कार्यों की समीक्षा,सदस्यता,स्वतंत्र व संयुक्त कार्यक्रम की समीक्षा इकाइयों को सक्रिय रखती है।सिकटा इकाई ने सदस्यता में डेढ़ गुना की वृद्धि किया है जो सराहनीय है। सिकटा इकाई सम्मेलन में 05 सदस्यीय इकाई कमेटी का गठन सर्व सम्मति से किया गया।सोनी एक बार पुनः इकाई अध्यक्ष निर्वाचित हुई।जिला सम्मेलन में इकाई कमेटी हो डेलीगेट होगी।
सिकटा ग्राम में इकाई अध्यक्ष सोनी के आवास पर इकाई सम्मेलन संपन्न हुआ। महिलाओं ने महंगाई,असुरक्षा और बढ़ते भ्रष्टाचार को चिन्हित करते हुए बड़े आंदोलन की जरूरत पर बल दिया।सोनी ने सांगठनिक रिपोर्ट रखते हुए सदस्यता के 100 से 150 होने पर प्रसन्नता, व्यक्त करते हुए स्वतंत्र कार्यक्रमों तथा इकाई की बैठकों की संख्या कम रहने पर चिंता जताई। जिला कार्यकारिणी की सदस्य नीलू सहित 08 महिलाओं ने बहस में हिस्सा लिया। सर्व सम्मत से सांगठनिक रिपोर्ट पास करते हुए सोनी, शकुंतला, प्राणपती, सुमन, रामरती को 05 सदस्यीय इकाई कमेटी में निर्वाचित किया। सोनी को इकाई अध्यक्ष चुना गया।08 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस तथा 28 मार्च को प्रस्तावित जिला सम्मेलन को सफल बनाने पर सहमति व्यक्त किया गया।
सम्मेलन में इनके सहित,राजकुमारी,किरण,प्रेमा,आरती,सुनीता, जिनकानी सहित अन्य उपस्थित रही ।
एडवा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी की घोषणा, सिकटा इकाई सम्मेलन में सोनी बनीं अध्यक्ष
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) ने आगामी 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर न्याय मार्ग स्थित कार्यालय में गोष्ठी आयोजित करने का निर्णय लिया है।
RELATED ARTICLES

