बस्ती (हर्रैया): गन्ना किसानों को उनके उत्पाद के अनुसार पर्ची न मिलने की समस्या को लेकर सरदार सेना ने आज हर्रैया तहसील में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों की समस्याओं को उजागर करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने जल्द समाधान की मांग की।
ज्ञापन में सरदार सेना ने बताया कि गन्ना किसानों को उनकी उपज के अनुपात में पर्चियां नहीं मिल रही हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। संगठन ने मांग की कि चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग, बभनान गोंडा को आदेशित कर इस समस्या का समाधान कराया जाए और किसानों को समय पर उनकी उपज के अनुसार पर्चियां उपलब्ध कराई जाएं।
इस मौके पर सरदार सेना के विधानसभा अध्यक्ष अमरजीत चौधरी, जगजीवन, शिवराम पटेल, अरविंद कुमार पांडेय, राजेंद्र प्रसाद, राम जियावन सहित कई कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या के निवारण की अपील की ताकि किसानों को उनकी फसल का पूरा लाभ मिल सके।

