बस्ती: प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो रविवार को वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा बांसी मार्ग पर भादी खुर्द पड़ाव गांव के पास हुआ, जब चालक को झपकी आ गई और तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। बोलेरो सवार सभी श्रद्धालु बाल-बाल बच गए और उन्हें केवल मामूली चोटें आईं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने वाहन को हटवाकर यातायात बहाल कर दिया।

