Homeपूर्वांचालबस्तीहरैया के रमया गांव का एक गरीब किसान मिलहू बना करोड़पति… सिर्फ...

हरैया के रमया गांव का एक गरीब किसान मिलहू बना करोड़पति… सिर्फ बिजली बिल में !

2014 में बिजली कनेक्शन लिया था और 2019 तक नियमित रूप से बिल भरते रहे फिर बने अचानाक एक महीने मे करोड़पति…!

हरैया (बस्ती)। बिजली विभाग की लापरवाही ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यहां गलतियों की कोई सीमा नहीं। इस बार रमया गांव के एक साधारण किसान मिलहू को 7 करोड़ 33 लाख रुपये का बिजली बिल थमा दिया गया है!

मिलहू ने 2014 में अपने घर का बिजली कनेक्शन लिया था और 2019 तक नियमित रूप से बिल भरते रहे। एक महीने पहले तक उनका बकाया 75,000 रुपये था, लेकिन अब यह सीधा 7.33 करोड़ रुपये पहुंच गया।

मिलहू के पास 2019 तक के बिल भुगतान की रसीदें भी हैं। गरीब किसान का कहना है कि उनके पास इतनी संपत्ति भी नहीं है कि वे इस बिल का भुगतान कर सकें।। गरीब किसान, जिसकी आय बमुश्किल घर चलाने लायक है, अब इतने भारी-भरकम बिल को देखकर सदमे में हैं। गांव वालों का कहना है कि अगर मिलहू जी ने वाकई इतनी बिजली खर्च की होती, तो पूरा गांव रोशनी से जगमगा रहा होता!

मिलहू अपनी बेटी की शादी की तैयारियों में थे, लेकिन अब उनका पूरा ध्यान बिजली विभाग के चक्कर लगाने में लग गया है। कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला।

अब सवाल यह है कि बिजली विभाग की ये गलतियां कब सुधरेंगी? कहीं ऐसा न हो कि आगे चलकर किसी गरीब किसान को पूरा जिले का बिजली बिल भरने के लिए कह दिया जाए!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments