Homeपूर्वांचालबस्तीबस्ती: चक मार्ग पर अवैध कब्जे का मामला, परिवार को मिल रही...

बस्ती: चक मार्ग पर अवैध कब्जे का मामला, परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकियां

यह मामला तब प्रकाश में आया जब गांव के निवासी धर्मेंद्र कुमार ने जिलाधिकारी को एक लिखित शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।

बस्ती जिले के धमौरा गांव में चक मार्ग और चक नाली पर अवैध कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। यह मामला तब प्रकाश में आया जब गांव के निवासी धर्मेंद्र कुमार ने जिलाधिकारी को एक लिखित शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।

धर्मेंद्र कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके चक के पश्चिम दिशा में स्थित चक मार्ग संख्या 532 और चक नाली संख्या 531 का उपयोग वे रोजमर्रा के आवागमन के लिए करते हैं। लेकिन, विपक्षी पक्ष जितेंद्र कुमार और उनके परिवार के सदस्य, जिनमें अतरेश कुमार उर्फ गोलू शामिल हैं, ने चक मार्ग पर जबरन कब्जा कर लिया है।

शिकायत के अनुसार, विपक्षी ने लेखपाल और थानाध्यक्ष की मिलीभगत से इस सरकारी चक मार्ग पर अवैध रूप से बाउंड्री वॉल का निर्माण शुरू कर दिया है। धर्मेंद्र कुमार का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं, विपक्षी ने उन्हें बंदूक दिखाकर डराने का भी प्रयास किया।

धर्मेंद्र कुमार ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि चक मार्ग और चक नाली पर किए गए अवैध कब्जे को तत्काल हटवाया जाए और इसे पहले की तरह आवागमन के लिए खुला रखा जाए। उन्होंने अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की है।

प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

धर्मेंद्र कुमार ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि लेखपाल और थानाध्यक्ष की मिलीभगत के चलते यह अवैध निर्माण संभव हो पाया है। इस मामले ने प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रार्थी की मांग

धर्मेंद्र ने जिलाधिकारी से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि विपक्षियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए ताकि उनके परिवार को सुरक्षा मिल सके और अवैध कब्जा हटाकर चक मार्ग को फिर से चालू किया जाए।

इस घटना ने गांव में तनाव पैदा कर दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments