Homeपूर्वांचालबस्तीबस्ती : लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर डिवाइडर से टकरायी तेज रफ्तार एंबुलेंस, हादसे...

बस्ती : लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर डिवाइडर से टकरायी तेज रफ्तार एंबुलेंस, हादसे में दो लोग हुए गंभीर रूप से हुए घायल

मंगलवार सुबह विशाल नर्सिंग होम के पास तेज रफ़्तार एम्बूलेंस हुई दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल

बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र स्थित लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह एक एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विशाल नर्सिंग होम के पास अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में एंबुलेंस को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। हादसे में एंबुलेंस में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय पुलिस और पीआरवी 0824 मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हर्रैया ले जाया गया।

कैसे हुआ हादसा?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस संख्या एचआर 46 जी 2619 गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रही थी। हाईवे पर अनियंत्रित होकर यह डिवाइडर से टकरा गई। इससे पहले कि चालक स्थिति संभाल पाता, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने एंबुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस में सवार दो लोग अंदर ही फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान और स्थिति
घायलों की पहचान हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले विजय (27) पुत्र रोशन लाल और विकास कौशिला पुत्र हंसराज के रूप में हुई है। विजय हिठर फोगाट चौकी, जबकि विकास शिवाजी कॉलोनी, रोहतक के निवासी हैं। दोनों को सीएचसी हर्रैया में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी
घटना की सूचना पर हर्रैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह ने बताया कि दोनों घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जिस अज्ञात वाहन ने एंबुलेंस को टक्कर मारी, उसकी पहचान के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि प्रशासन को ऐसे हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। यह हादसा एक बार फिर हाईवे पर लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी की ओर इशारा करता है। पुलिस की जांच जारी है और अज्ञात वाहन का जल्द पता लगाने का दावा किया गया है।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments