Homeउत्तर प्रदेशआगरा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक ड्राइवर ने बाइक सवार युवकों को...

आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक ड्राइवर ने बाइक सवार युवकों को 300 मीटर तक घसीटा

आगरा के छत्ता इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ट्रक ड्राइवर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी और फिर उन्हें 300 मीटर तक घसीटते हुए ले गया

आगरा के छत्ता इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ट्रक ड्राइवर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी और फिर उन्हें 300 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। यह हादसा रविवार रात करीब 11 बजे आगरा के वाटरवर्क्स चौराहे पर हुआ। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रक के सामने फंसी मोटरसाइकिल और दोनों युवक मदद के लिए वाहन चालकों से गुहार लगा रहे हैं।

मदद की गुहार लगाते रहे दोनों युवक
घटना के बाद ट्रक ड्राइवर अपनी गाड़ी रोकने के बजाय गति बढ़ाता गया और दोनों युवकों को करीब 300 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। दोनों युवक किसी तरह ट्रक के सामने के हिस्से को पकड़कर अपनी जान बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन उनका शरीर सड़क पर घिसटता रहा।

हादसे के दौरान कुछ राहगीरों ने ट्रक ड्राइवर को रोकने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर ने नहीं सुनी। आखिरकार, कुछ कार चालकों ने ट्रक को ओवरटेक कर रोका और दोनों युवकों को बचाया। इसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

छत्ता थाने के प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया, “यह हादसा रविवार रात हुआ था। ट्रक ड्राइवर ने वाहन रोकने के बजाय उसे तेज़ी से चलाया और दोनों युवकों को घसीटते हुए ले गया। जब तक ट्रक रुकवाया गया, दोनों युवकों की हालत गंभीर हो चुकी थी।” उन्होंने बताया कि युवकों का इलाज जारी है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

इस घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया और वाहन को जब्त कर लिया है।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments