Homeपूर्वांचालबस्तीबस्ती रेलवे स्टेशन पर अंत्योदय एक्सप्रेस में चढ़ने को लेकर बवाल, बंद...

बस्ती रेलवे स्टेशन पर अंत्योदय एक्सप्रेस में चढ़ने को लेकर बवाल, बंद दरवाजों से भड़के यात्री

मंगलवार सुबह बस्ती रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई जब गोरखपुर से मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद मिलने से यात्री भड़क उठे

बस्ती: मंगलवार सुबह बस्ती रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई जब गोरखपुर से मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद मिलने से यात्री भड़क उठे। यह घटना प्लेटफार्म नंबर एक पर सुबह 9:59 बजे हुई, जब ट्रेन स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे यात्रियों ने बंद खिड़कियों और दरवाजों को देखकर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया।

स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कुछ यात्रियों ने ट्रेन की खिड़कियों के शीशे तक तोड़ डाले। ट्रेन महज 10:09 बजे स्टेशन से रवाना हो गई, जिससे कई यात्री ट्रेन पकड़ने से वंचित रह गए। इस घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और अन्य यात्री भी नाराज हो गए।

टिकट वापसी में भी हुआ विवाद, कर्मचारियों पर गाली-गलौज का आरोप

ट्रेन छूटने से परेशान यात्री टिकट काउंटर पर टिकट वापसी के लिए पहुंचे, लेकिन यहां भी उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों का आरोप है कि काउंटर पर मौजूद कर्मचारी ने उनके साथ गाली-गलौज की, जिससे उनका गुस्सा और भड़क गया। इसके बाद यात्रियों ने काउंटर पर भी हंगामा करना शुरू कर दिया।

नहीं माने यात्री

हंगामे के बाद नाराज यात्रियों की भीड़ स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय के बाहर जमा हो गई। अधीक्षक ने यात्रियों को शांत करने की कोशिश की और समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया, लेकिन गुस्साए यात्री उनकी बात मानने को तैयार नहीं हुए। इस घटना ने रेलवे प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments