Homeपूर्वांचालबस्तीबस्ती: सोनहा में पति-पत्नी के विवाद ने ली पड़ोसी की जान, आरोपी...

बस्ती: सोनहा में पति-पत्नी के विवाद ने ली पड़ोसी की जान, आरोपी ने खुद को भी किया घायल

बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के सल्टौआ गोपालपुर गांव में घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया। पति-पत्नी के बीच हो रहे झगड़े के दौरान पड़ोसी युवक ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन यह प्रयास उसकी जान पर भारी पड़ गया

बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के सल्टौआ गोपालपुर गांव में घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया। पति-पत्नी के बीच हो रहे झगड़े के दौरान पड़ोसी युवक ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन यह प्रयास उसकी जान पर भारी पड़ गया।

क्या है पूरा मामला?
गांव निवासी पिंटू अग्रहरि का अपनी पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि पिंटू ने गुस्से में अपनी पत्नी के कपड़े जलाने शुरू कर दिए। इस पर पड़ोसी युवक शिवम सोनी, जो गांव में ही रहता था, झगड़ा सुलझाने उनके घर पहुंचा। लेकिन पिंटू को शिवम का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं हुआ। गुस्से में आकर पिंटू ने शिवम पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

पड़ोसी की मौत, आरोपी गंभीर रूप से घायल
घटना में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पिंटू ने खुद को भी चाकू मार लिया। वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है।

शराब बनी विवाद की जड़?
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे। इसी दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

यह घटना गांव में दहशत का माहौल पैदा कर गई है। पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments