बस्ती: कप्तानगंज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अपने अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार को पुलिस टीम ने गढ़हा गौतम अंडरपास के पास से एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के पास से चोरी का माल, 977 रुपये नकद, बरामद हुआ।
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह व क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज दीपक कुमार दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता अर्जित की।
घटना का विवरण
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित (28 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र, निवासी वार्ड नंबर 6 (अंबेडकर नगर) थाना हर्रैया, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने 19-20 नवंबर की रात कप्तानगंज बाजार के अंडरपास स्थित एक किराने की दुकान से सिक्के और नकदी चुराई थी। आरोपी नशे का आदी है और अपनी लत पूरी करने के लिए चोरी करता है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी गढ़हा गौतम अंडरपास के पास मौजूद है। समय रहते पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
अपराधी का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपी रोहित एक शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज है ।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
- प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दूबे
- उपनिरीक्षक सुरेश कुशवाहा
- हेड कांस्टेबल कामेश्वर यादव
- कांस्टेबल अरविंद गुप्ता
- कांस्टेबल रमेश चौहान
- कांस्टेबल सुमित कुमार भारती
कप्तानगंज पुलिस की इस कार्रवाई ने क्षेत्र में अपराधियों में खौफ पैदा कर दिया है और स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत किया है।

