Homeपूर्वांचालबस्तीबस्ती: रौता पुलिस चौकी के पास दुकान में सेंध, चोर ने उड़ाए...

बस्ती: रौता पुलिस चौकी के पास दुकान में सेंध, चोर ने उड़ाए 1 लाख रुपये

बस्ती जिले के रौता चौकी पुलिस को एक चोर ने सलामी दे दी है, जब महज चौकी से चंद कदमों की दूरी पर एक चोर ने दुकान का शटर तोड़कर गल्ले में रखा एक लाख रुपये चोरी कर लिए। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

बस्ती। जिले के रौता पुलिस चौकी के पास एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चोर ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक दुकान का शटर तोड़ा और गल्ले में रखे 1 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

कैसे हुई घटना?

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के रौता चौकी के पास एक किराना दुकान की है। पीड़ित दुकानदार राघवेंद्र सिंह ने बताया कि वह 28 नवंबर की रात करीब 9 बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात करीब 12 से 1 बजे के बीच चोर ने दुकान का शटर तोड़ा और गल्ले में रखे नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में चोर का चेहरा और चोरी की पूरी गतिविधियां कैद हुई हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर चोर की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

चौकी के पास चोरी से लोग स्तब्ध

चोरी की यह घटना रौता पुलिस चौकी के पास हुई है, जिसने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है। लोग इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि चौकी के इतने पास चोरी हो गई और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस का बयान

चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, “चोरी के इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। चोर की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपराधी को पकड़ने की चुनौती

चौकी के इतने करीब चोरी की घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाया है। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को पकड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस वारदात के बाद से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने और अपराधियों पर नकेल कसने की मांग तेज हो गई है।

Rishik Dwivedi
Rishik Dwivedi
Founder Member & Sub- Editor of NTF
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments